फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozer roared in Nabipur, 45 illegal temporary shops were removed from the canal track

Kanpur News: नबीपुर में गरजा बुलडोजर, नहर पटरी से हटाई गईं 45 अवैध अस्थायी दुकानें

Mon, 19 May 2025 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 19 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared in Nabipur, 45 illegal temporary shops were removed from the canal track
नबीपुर में बुलडोजर से ढहाई जाती पटरी पर रखी अस्थायी दुकानें। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील के नबीपुर में रविवार को बुलडोजर से नहर पटरी पर रखी अवैध 45 अस्थायी दुकानें ध्वस्त करा दी गई। अभियान से पहले ही दुकानदारों ने सामान निकाल लिया था। नबीपुर में रठगांव मार्ग व गजनेर मार्ग पर नहर पटरी पर लोगों ने लकड़ी व लोहे की पेटी आदि रखकर कारोबार शुरू कर दिया था। पिछले दिनों सिंचाई विभाग ने सर्वे कर कब्जेदारों को नोटिस दी थी। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कोई टस से मस नहीं हुआ। इस पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया की गई। रविवार दोपहर बाद को अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार मिश्र, लेखपाल संदीप व सिंचाई विभाग के जेई अमित ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर बुलडोजर से अवैध अस्थायी दुकानें हटवाना शुरू किया।
विज्ञापन

दुकानदारों को पहले ही भनक लग चुकी थी तो सामान पहले ही हटा लिया गया था। कई दुकानदारों ने टीन शेड से बनी दुकानें भी हटा ली थी। बुलडोजर गरजा को कोई विरोध नहीं कर सका। नबीपुर रठगांव मार्ग पर नहर पटरी से 20 अस्थायी दुकानें हटाई गईं। इसी प्रकार नबीपुर गजनेर मार्ग पर नहर पटरी से 25 अस्थायी दुकानें हटाई गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से चिह्नित कराया गया था। नोटिस के बाद भी लोग नहर पटरी पर कब्जा किए थे। इससे सड़क मार्ग पर वाहन सवारों को निकलने में परेशानी हो रही थी। दोबारा कब्जा न हो इसके लिए दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed