{"_id":"60a7f984ce245417c551a1a1","slug":"bull-collided-with-the-swarn-shatabdi-stood-on-the-central-for-two-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण शताब्दी से टकराया सांड़, पौने दो घंटे सेंट्रल पर खड़ी रही, प्लेटफार्म नंबर नौ पर बदला गया इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण शताब्दी से टकराया सांड़, पौने दो घंटे सेंट्रल पर खड़ी रही, प्लेटफार्म नंबर नौ पर बदला गया इंजन
Fri, 21 May 2021 11:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 May 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (02004) के इंजन से शुक्रवार को इटावा और कानपुर के बीच सांड़ टकरा गया। चालक किसी तरह ट्रेन को कानपुर सेंट्रल तक लाए। यहां चेकिंग हुई। रेलवे के इंजीनियरों ने इंजन बदलने के बाद ही ट्रेन को रवाना करने की बात कही।
इस वजह से ट्रेन सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर पौने दो घंटे तक खड़ी रही। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब पौने 10 बजे शताब्दी इटावा से कानपुर के लिए चली। कुछ दूरी तय करते ही इंजन से एक सांड़ ट्रैक पार करते समय टकरा गया। जोरदार टक्कर से इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तो यात्रियों को भी तेज झटका लगा।
इससे हड़कंप मच गया। वहां ट्रेन रोककर पहले चालक और रनिंग स्टाफ ने मुआयना किया, फिर कानपुर सेंट्रल तक कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेन लाई गई। ट्रेन सेंट्रल पर सुबह 11:20 बजे प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंची। इंजीनियरों ने इंजन को बदलने की जरूरत समझी। इसके बाद इंजन बदला गया और ट्रेन दोपहर 1:05 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो सकी।