फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Budhwa Mangal: Traffic around Panki temple will be changed, vehicles can be parked here

बुढ़वा मंगल: पनकी मंदिर के आसपास का बदला रहेगा यातायात, यहां पार्क कर सकेंगे वाहन

Mon, 01 Sep 2025 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Sep 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Budhwa Mangal: Traffic around Panki temple will be changed, vehicles can be parked here
पनकी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को पनकी मंदिर में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। यह देर रात तक लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि लोगों को जाम के कारण कहीं असुविधा न हो इसलिए सभी जगहों पर यातायात कर्मी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


यहां रहेगा डायवर्जन
- कल्याणपुर की ओर से आने वाले वाहन आवास-विकास नहर से आगे नहीं जा सकेंगे। उन्हें अर्मापुर नहर या एमआईजी तिराहा की ओर भेजा जाएगा।
- कल्याणपुर पनकी रोड चौकी से कोई वाहन पनकी की ओर नहीं जा सकेगा उन्हें डबल पुलिया, विजयनगर होते हुए रवाना किया जाएगा।
- भाटिया तिराहा से कोई भी वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। उन्हें अर्मापुर नहर के रास्ते आगे भेजा जाएगा।
- कालपी रोड से आने वाले कोई भी वाहन पनकी धाम स्टेशन होते हुए मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।

 

Budhwa Mangal: Traffic around Panki temple will be changed, vehicles can be parked here
बैरिकेडिंग की गई - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु यहां पार्क करें वाहन
- सचेंडी-भौंती बाईपास से होते हुए पनकी मंदिर आने वाले श्रद्धालु भौंती चौराहे से पनकी पड़ाव, गंगागंज क्रॉसिंग होते हुए पनकी मंदिर पहुंचेंगे। पार्किंग गंगागंज मार्ग के दोनों ओर बनाई गई है।
- हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव की ओर से आने वाले श्रद्धालु घंटाघर चौराहे, रामादेवी चौराहा, नौबस्ता चौराहा, विजयनगर चौराहा होते हुए मंदिर आएंगे। वह अपने वाहन पनकी थाना रोड के दोनों ओर खड़े करेंगे।
- कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद की ओर से वाया कल्याणपुर होते हुए आने वाले श्रद्धालु आवास-विकास होते हुए मंदिर पहुंचेंगे। वाहनों की पार्किंग रामलीला मैदान में होगी।
- कानपुर देहात-शिवली, रसूलाबाद से जवाहरपुरम, रतनपुर होते हुए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन नारायणा कॉलेज से आगे शताब्दीनगर रोड तिराहे के आगे सड़क के दोनों ओर खड़े कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed