{"_id":"57e161af4f1c1b4f1da8275d","slug":"bsnl-broadband-service-being-paid-only-249","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सिर्फ 249 रुपये में दे रहा ब्रॉडबैंड सर्विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सिर्फ 249 रुपये में दे रहा ब्रॉडबैंड सर्विस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूर संचार के क्षेत्र इंटरनेट के आने के बाद जारी प्रतिस्पर्धा का लाभ अब आम जनमानस को मिल रहा है। रिलायंस ने 4जी के जरिये ग्राहकों को आकर्षित किया है तो अब बीएसएनएल भी ब्राडबैंड सेवा के जरिये लोगों को खींचने के प्रयास में जुटी है। मंगलवार को टीडीएम एके गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ब्राडबैंड कनेक्शन लेने पर सिर्फ 249 रुपये प्रति महीना बिल चुकाना होगा। यह सुविधा छह महीने तक मिलेगी। 31 अक्तूबर तक कनेक्शन लेने पर योजना का लाभ मिलेगा।
टीडीएम ने बताया नौ सितंबर को 249 रुपये की स्कीम लांच हुई है। इस योजना के जरिये लोग अच्छी स्पीड के साथ कम शुल्क में इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। ब्राडबैंड की इस नई योजना में कनेक्शन लेने पर सिक्योरिटी के तौर पर 249 रुपये लगेंगे। इस अन लिमिटेड डाटा प्लान में एक जीबी तक डाटा दो एमबीपीएस की स्पीड से डाउन लोड किया जा सकेगा। इसके बाद नेट की स्पीड एक एमबीपीएस मिलेगी।
उन्होंने बताया इस योजना में किसी भी नेटवर्क के लैंडलाइन/ मोबाइल पर रविवार को पूरे दिन व अन्य दिनों में रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक फ्री कालिंग की सुविधा होगी। इसके अलावा अन्य समय में बीएसएनएल नेटवर्क पर एक रुपये प्रति मिनट व दूसरे नेटवर्क पर यह 1.20 रुपये प्रति मिनट काल होगी। लोग छह महीने तक 249 रुपये प्रति महीने का लाभ उठा सकेंगे। इसके बाद यह प्लान ब्राडबैंड 499 में बदल जाएगा। इस प्लान में महीने का चार्ज बढ़कर डबल हो जाएगा। इस प्लान में मुफ्त काल नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
इस योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए 22 सितंबर को कई स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। नगर में यह कैंप बस स्टैंड, पक्का तालाब, विजय नगर, नवीन मंडी, तकिया आजादगान में लगेंगे। जसवंतनगर, सैफई, बसरेहर, इकदिल, भरथना, बिधूना, औरैया, दिबियापुर, बहादुरपुर, ऊसराहार, अछल्दा, वैवाह, अटसू, फफूंद में भी कैंप लगाए जाएंगे। टीडीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा वर्तमान ब्राडबैंड कनेक्शन धारक भी अपना प्लान 499 में बदलवा सकते हैं। हालांकि उन्हें 249 रुपये प्रति माह वाली स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इस दौरान एसडी मार्केटिंग विनय वर्मा, एसडी ट्रांसमिशन दिनेश भारती आदि रहे।