फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder of woman in mahoba

हत्यारों ने महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला, खेत में फेंका शव, ये बात बनी रहस्य

Wed, 12 Dec 2018 08:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Dec 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of woman in mahoba
जांच पड़ताल करते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा में एक महिला को अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से काटकर शव को खेत में फेंक दिया। सुबह खेत जा रहे किसानों ने महिला का शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


गांव के चौकीदार ने चरखारी पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव, कोतवाली प्रभारी रीता सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


ग्राम गुढ़ा निवासी अर्चना (32) पुत्री राम सहोदर की शादी कस्बा राठ के मोहल्ला सिंकदरपुरा में सूरज की विगत 2010 में हुई थी। पति से विरोध के कारण अर्चना पिछले पांच साल पहले अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अर्चना के माता-पिता अपनी भांजी की शादी में ग्राम मुढ़ारी गए थे। साथ में अर्चना का सात साल का बेटा भी ले गए जिससे महिला घर पर अकेली थी। अज्ञात लोगों ने महिला की कुल्हाड़ी से हत्याकर शव को खेत में फेंक दिया।


जानकारी पाकर मृतका के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। महिला घर से खेत पर कैसे पहुंच गई, इसको लेकर रहस्य बना हुआ है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed