फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutal murder of girl in banda

बांदाः युवती का गला कसकर कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 31 May 2018 09:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 31 May 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder of girl in banda
घटना स्थल पर मौजूद युवती का भाई अनिल व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले के घर में अकेली रह रही अविवाहित युवती की बुधवार देर रात हत्यारों ने गले में फंदा कसकर कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार पुरवा में बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने युवती का खून से लथपथ शव देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

 


शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार पुरवा निवासी स्वर्गीय रामदास धुरिया की अविवाहित पुत्री मीना (30) घर पर अकेली रहती थी। मीना के पिता की मौत 20 साल पहले, जबकि माता की मौत दो साल पहले हो चुकी थी। दो भाई अलग रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह मीना के घर के दरवाजे खुले होने पर पड़ोसियों ने जब अंदर झांककर देखा तो कमरे में खून से लथपथ मीना का शव पड़ा था। पड़ोसियों ने कर्वी में कोआपरेटिव बैंक में कैशियर के पद पर तैनात मीना के बड़े भाई अनिल और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कुछ देर बाद अनिल पहुंच गए। शहर कोतवाल श्रीनिवास यादव फोर्स के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर कुल्हाड़ी को कब्जे में लेकर सील किया। 

विज्ञापन

 


कोतवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया दुष्कर्म के साक्ष्य नहीं दिखे हैं। पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं मीना के भाई अनिल ने बताया कि मीना घर में अकेली थी। रात 12 बजे तक मोहल्ले को लोगों ने उसे देखा था। कहा कि इन दिनों घर की दीवारों की छपाई चल रही थी। महुआ निवासी एक युवक अक्सर घर आता-जाता था। उन्होंने युवक पर हत्या का शक जताया है। भाई ने बताया कि मां शिक्षक थीं और उनकी मौत के बाद पेंशन मीना को मिलती थी। इसी से खर्च चल रहा था। बताया कि एक भाई ललित छह माह पूर्व मीना से अलग हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed