{"_id":"6242a781f1b3c911f23f8974","slug":"brutal-murder-of-a-young-man-with-a-sharp-weapon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरसौल: नरवल में राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, अवैध संबंधों में हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसौल: नरवल में राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, अवैध संबंधों में हत्या का शक
Tue, 29 Mar 2022 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:08 PM IST
सार
सरसौल के नर्वल क्षेत्र में बम्बा कटरी में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। युवक की हत्या बड़ी बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर की गई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरसौल में नरवल के रोशनपुर गांव में सोमवार रात एक राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह खून से लथपथ शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन-चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रोशनपुर गांव निवासी राजमिस्त्री उदयभान कोरी उर्फ छोटू (26) सोमवार दोपहर साइकिल से घर से निकला था। परिजनों से कह गया था कि कुछ देर में लौट आएगा पर नहीं आया। मंगलवार सुबह राहगीरों ने गांव के बाहर पाली सवाइजपुर रोड पर उदयभान का लहूलुहान शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी भी पड़ी थी, जो आला-ए-कत्ल है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मोबाइल, साइकिल व पैसे लूट ले गए
उदयभान की जेब खाली थी। मोबाइल और साइकिल भी गायब है। पुलिस को शक है कि लूट के लिए हत्या की गई होगी, इसलिए लूट की धारा भी लगाई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ दूरी से शराब की बोतल, गिलास आदि बरामद किया है। आशंका है कि कोई परिचित भी वारदात में शामिल होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
अवैध संबंधों में हत्या का शक
पुलिस की शुरुआती जांच में कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं जो अवैध संबंधों के चलते वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं। उदयभान के परिवार में पत्नी राधा व दो बेटे व एक बेटी, मां लौंग श्री और भाई चंद्रभान है।
पुलिस की शुरुआती जांच में कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं जो अवैध संबंधों के चलते वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं। उदयभान के परिवार में पत्नी राधा व दो बेटे व एक बेटी, मां लौंग श्री और भाई चंद्रभान है।
वारदात के संबंध में पुख्ता सुराग मिला है, जिस आधार पर टीम काम कर रही है। अवैध संबंध में हत्या करने की आशंका है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।- अजीत कुमार सिन्हा, एसपी आउटर