फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Broken coupling on Jhansi Allahabad route

चित्रकूट: झांसी इलाहाबाद मार्ग पर दो बार टूटी कपलिंग, आधे डिब्बे लेकर गुजरी मालगाड़ी

Sat, 11 Jan 2020 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Jan 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Broken coupling on Jhansi Allahabad route
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में झांसी इलाहाबाद रेल ट्रैक  के बहिलपुरवा ओहन मार्ग पर शनिवार की दोपहर को एक कोयला लदी मालगाड़ी की दो बार कपलिंग टूटी। दोनों बार दो हिस्से में बंटी ट्रेन को लेकर चालक आगे बढ़ गया। जानकारी होने पर तकनीकी विशेषज्ञों ने  टूटी कपलिंग बनाई। इस दौरान एक घंटा 40 मिनट तक इस रूट की ट्रेनें प्रभावित रहीं। 
विज्ञापन


नार्थ सेंट्रल रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत ओहन केबिन-बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन के बीच कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी मानिकपुर से कर्बी की ओर जा रही थी। तभी दोपहर लगभग एक बजकर 30 मिनट पर ओहन-बहिलपुरवा के बीच तेज रफ्तार लोडेड मालगाड़ी दो हिस्सों बंटकर इंजन बोगियों को छोड़कर काफी दूर निकल गया।
विज्ञापन


मालगाड़ी के अनकपल होने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन की रफ्तार कम कर दी। रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी पहुंची तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी टीम लेकर मौके पर पहुंचे और कपलिंग जोड़ने के बाद शाम तीन बजकर दस मिनट पर  मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व मानिकपुर ओहन मार्ग पर दोपहर एक बजे भी इसी मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई थी। घटना स्थल से मानिकपुर स्टेशन नजदीक होने पर सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक अंचल पांडेय ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भेजी और महज 15 मिनट में ही टूटी कपलिंग जोड़ दी गई। इसके बाद लगभग दस किमी आगे जाकर फिर कपलिंग टूटी थी।


एक घंटे से ज्यादा बाधित हुई ट्रैक
इस घटना के कारण ओहन में इलाहाबाद झांसी पैसेंजर ट्रेन एक घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। मानिकपुर स्टेशन पर इंटरसिटी डेढ घंटे खड़ी रही। इसके अलावा तीन मालगाड़ी का भी संचालन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed