{"_id":"5cb89317bdec22145b210021","slug":"bride-says-no-to-groom-on-wedding-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे ने की न माफ करने वाली गलती, फेरों से पहले बिदक गई दुल्हन, जयमाल के फौरन बाद वापस लौटा दी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे ने की न माफ करने वाली गलती, फेरों से पहले बिदक गई दुल्हन, जयमाल के फौरन बाद वापस लौटा दी बरात
Thu, 18 Apr 2019 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Apr 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
शादी फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दुल्हन ने जयमाल के बाद दूल्हे को वापस भेज दिया। दूल्हे के लाख मनाने के बाद भी दुल्हन ने उसकी एक न सुनी और बारात को बिना वधु के वापस लौटन पड़ा। यह हैरान कर देने वाला मामला यूपी के इटावा जिले का है। घंटों चले हंगामे के बाद दूल्हे को मुंह लटाकर कर घर खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
दुल्हन फाइल फोटो
फोटोग्राफरी और वीडियोग्राफी का इंतजाम न होने से खफा युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। काफी हंगामे के बाद दोनों पक्ष खर्च का लेनदेन होने पर बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। भरथना के एक मोहल्ला निवासी एक युवक की बुधवार की रात एक मैरिज हॉल में शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह फाइल फोटो
- फोटो : BBC
लड़की मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। बुधवार को युवती और उसके पिता परिजनों और रिश्तेदार को साथ शादी के लिए मैरिज हॉल में आए थे। टीका, स्वागत बरात के बाद वर वधू ने एक-दूसरे को जयमाल डाल दिया। लड़के वाले वीडियो कैमरा और फोटोग्राफर नहीं लाए थे।
दुल्हन फाइल फोटो
लड़की की मां ने इसपर नाराजगी जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार दिया और स्टेज से उतरकर कमरे में चली गई। मैरिज हॉल में हंगामा होने की पुलिस पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में मामला निपटा लेने की बात कही। इसपर पुलिस लौट गई। इसके बाद मान मनौव्वल शुरू हुई लेकिन बात नहीं बनी।
दुल्हन फाइल फोटो
गुरुवार की सुबह खर्च का हिसाब देकर बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन पक्ष भी मैनपुरी रवाना हो गया। दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की उम्र अधिक थी इसलिए शादी से इनकार दिया। दूल्हे का कहना था कि लड़की पक्ष के लोगों ने कई बार उसे देखा। आधार कार्ड भी ले गए थे फिर उम्र अधिक होने का आरोप गलत है। कैमरा न होने पर शादी करने से इनकार कर दिया।