फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bride refuse old grooms

दिखाया तो जवान था यहां पर बुजुर्ग कैसे आ गया, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश 

Thu, 18 May 2017 10:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
bride refuse old grooms
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव में अचरज में डालने की बात सामने आई। यहां दुल्हन ने वो बात कह दी कि जनाती-बाराती हैरान रह गए।  जहां एक तरफ शादी के लिए लोग लड़के के घरवालों के पीछे पड़ रहते है। वहीं अचानक दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया कि उसकी सहेलियों को उसपर गर्व है। शादी के पहले दिखाया गया लड़का जवान था लेकिन शादी के दिन जो दूल्हा बन कर आया वो बुजुर्ग निकला। जब इसकी जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। वहीं लड़के वालो ने एक युवक पर एक लाख रूपये लेकर यह शादी कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


औरास थानाक्षेत्र के जमालनगर गांव निवासी मुन्नू ने अपनी दो बेटियों की शादी अलग-अलग जगह तय की थी। बड़ी बेटी की शादी फर्रुखाबाद और छोटी बेटी लिटिल की शादी पारूल पुत्र राजेंद्र मोहन पांडेय निवासी महतेपुर थाना फफूंद, जिला औरैया में तय की थी। दोनों बेटियों की शादी एक ही दिन होनी थी। मंगलवार शाम दोनों जगह से बारात गाजे-बाजे के साथ पहुंची। लड़की पक्ष ने दोनों बारातियों की खूब खातिरदारी भी की। अगवानी, द्वारचार और जयमाल भी हुआ। बाद में छोटी बेटी लिटिल ने दूल्हे की उम्र अधिक होने की बात कहकर शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इससे मामला बढ़ गया। रात भर ऊहापोह की स्थित रही। परिजनों ने बड़ी बेटी की विदाई तो सकुशल करा दी, लेकिन छोटी बेटी शादी करने को राजी नहीं हुई। इस पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस के सामने लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि जिस लड़के को दिखाया गया था, वह नहीं आया। इससे बात बिगड़ गई। जबकि लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि शादी में मध्यस्थता कर रहे शंभू ने शादी कराने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे थे। बात न बनते देख पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा मामला शांत कराया। इसके बाद दूल्हा और बराती बिना दुल्हन के ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सियाराम ने बताया कि विवाद रुपयों के लेन-देन का था बाद में लड़की ने ही शादी करने से इनकार कर दिया तो कोई प्रयास करना भी बेकार था। बताया कि दोनों पक्षों कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed