फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bride had to refuse marriage

शराबी खानदान की बहू बनने से दुल्हन का इंकार, बैंरग लौटाई बारात  

Sun, 02 Jul 2017 10:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
bride had to refuse marriage
डेमो
गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे दुल्हे के सारे अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब दुल्हन ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। इंकार की वजह बने दुल्हे संग पहुंचे बाराती...
विज्ञापन

 

bride had to refuse marriage
डेमो
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के चदंपुरवा निवासी मुन्ना सिंह ने अपनी पुत्री काजल उर्फ भाना सिंह की शादी महोबा के मकरबई निवासी वीरसिंह के पुत्र लोकेंद्र सिंह के साथ तय की थी। शुक्रवार को बारात कस्बे के पैलानी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में धूमधाम के साथ आई। कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। स्वागत के साथ द्वारचार व जयमाल का कार्यक्रम हुआ।
 

इसी बीच नशे में धुत बाराती खाना खाने के लिए पहुंचे और खाना खराब होने की बात कहकर हंगामा करना शुरू कर दिया और मेजों पर रखा खाना उठाकर फेंक दिया। इसके साथ ही खाना बना रहे हलवाइयों को भी पीटना शुरूकर दिया। बरातियो का हंगामा देख कन्या पक्ष की महिलाओं ने विरोध किया तो बारातियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। कुछ नशे में बारातियों ने बच्चों को भी मारापीटा। जिससे गेस्टहाउस में अफरा-तफरी मच गई। बस फिर क्या था...

विज्ञापन
विज्ञापन

bride had to refuse marriage
डेमो
हंगामा देख दुल्हन बनी काजल ने वरमाला को उतार फेंक शादी करने से इंकार दिया। जिससे बारातियों में सन्नाटा पसर गया। इस घटना से पुलिस को अवगत कराया। कस्बा इंचार्ज एसआई देवेंद्र सिंह पुलिस लेकर पहुंचे तो  नशे में धुत शराबी मौके से भाग गए।

उन्होंने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। मगर वह अपने फैसले पर अडिग रही। उन्होंने बताया कि दुल्हन का कहना था कि शराबी खानदान की बहू बनने से कुवांरा रहना अच्छा है। जिससे दूल्हा को बिना दुल्हन के बैंरग लौटना पड़ा। शनिवार को गांव में दिनभर पंचायतों का दौर चला मगर दुल्हन तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed