{"_id":"5e62671f8ebc3ec723518d07","slug":"bride-groom-will-arrive-at-mass-wedding-ceremony-by-cleaning-hands-with-sanitizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दहशत: सेनेटाइजर से हाथ साफ कर सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचेंगे दूल्हा-दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दहशत: सेनेटाइजर से हाथ साफ कर सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचेंगे दूल्हा-दुल्हन
Sat, 07 Mar 2020 07:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Mar 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना का खौफ इस समय पूरे शहर भर में है। इससे बचाव के लिए प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क कर रहा है। इसी कड़ी में सात मार्च को होने वाले श्रमिक कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
दूल्हा, दुल्हन और उनके परिजनों के लिए शास्त्री नगर स्थित पंडाल में पहुंचने पर सेनेटाइजर से हाथ साफ करने की व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही लोगों को मास्क भी दिए जाने की तैयारी है। इस मौके पर पानी, सफाई, बिजली, ट्रैफिक और बारिश से बचाव जैसे सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे और जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने सभी संबंधित विभागों से पूरी तैयारी रखने को कहा है। पंडाल में कुछ 36 ब्लाक बनाए गए हैं, सभी के लिए अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इस मौके पर स्काउट गाइड, सिविल डिफेंस और एनसीसी कैडेट्स की ड्यूटी लगाई गई है।