फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bride and groom can reached the circuit house to seek blessings from the President

कानपुर में दो दिन रुकेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आशीर्वाद लेने सर्किट हाउस पहुंचेंगे वर-वधू

Tue, 26 Nov 2019 06:44 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
bride and groom can reached the circuit house to seek blessings from the President
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : गूगल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे 30 नवंबर को कानपुर आएंगे और एक दिसंबर की सुबह सर्किट हाउस में शहर के तमाम लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे एक वर-वधू को भी आशीर्वाद दे सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रपति के भांजे रामशंकर कोविंद की बेटी की शादी 5 दिसंबर को है। जबकि तिलक 30 नवंबर को है। इसी दिन राष्ट्रपति शहर आएंगे। पता चला है कि तिलक के दूसरे दिन उनसे आशीर्वाद लेने के लिए वर-वधू अपने परिजनों संग सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति के बड़े भाई रामस्वरूप भारतीय और भांजे रामशंकर कोविंद भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पांच दिसंबर को शादी के अवसर पर मौजूद नहीं रह पाएंगे। रामशंकर कोविंद ने बताया कि बेटी की शादी जहानाबाद, फतेहपुर के पूर्व मंत्री सपा नेता इंद्रजीत के सुपुत्र संग तय है। राष्ट्रपति के शहर आगमन के दिन बेटी की तिलक में व्यस्त रहेंगे।

अगले दिन सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात करेंगे। उधर, सोमवार को एक बार फिर राष्ट्रपति से मिलने वालों की व्यवस्था को लेकर आयोजकों की बैठक हुई। संभावना है कि मंगलवार को मिलने वालों के नाम राष्ट्रपति भवन से भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed