फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brazilian tourist dies after falling ill

Kanpur News: तबीयत बिगड़ने से ब्राजीलियन पर्यटक की मौत

Tue, 16 Dec 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 16 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Brazilian tourist dies after falling ill
कानपुर देहात। साथी पर्यटकों के साथ पश्चिम बंगाल घूमने जा रही ब्राजील निवासी महिला की सोमवार दोपहर को तबीयत बिगड़ गई। इसपर साथी एंबुलेंस से महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

ब्राजील के गायवोट्स पिवालियस बोयटू यूसीएसडी निवासी सिलीविया रेजीना (62) भारत भ्रमण पर आई थीं। सोमवार को वह साथी पर्यटक मार्टिन (29), रूस की ओल्गा (35) के साथ मथुरा के राया थाना क्षेत्र के बलदेव लाल निवासी राकेश की कार बुक कर कुल्लू मनाली से पश्चिम बंगाल जा रही थीं। दोपहर 12 बजे के करीब चालक ने कानपुर-इटावा हाईवे पर कुंभी स्थित पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी डलवाने के लिए कार रोकी थी। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

साथी पर्यटक व कार चालक एंबुलेंस की मदद से उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉ. निशांत पाठक ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉ. निशांत ने बताया कि महिला की अस्पताल लाए जाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर एसडीएम नीलिमा यादव, अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर साथी पर्यटकों से घटना के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद मौत होने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed