फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Boyfriend shot himself in front of girlfriend house, died

मुकम्मल न हुई मोहब्बत: प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने खुद को गोली मारी, मौत

Sat, 30 Jul 2022 04:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Jul 2022 04:26 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी ने खुद को गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Boyfriend shot himself in front of girlfriend house, died
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार दोपहर प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को तमंचे से गोली मार ली। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


मल्लावां थाना क्षेत्र के बाबटमऊ गांव निवासी दीपक (22) गुजरात में एक कंपनी में काम करता था। वहीं अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती परिवार के साथ रहती थी। दोनों एक ही जाति के थे। एक वर्ष पूर्व दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। आठ माह पहले वह युवती को लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


परिजनों के समझाने पर दोनों वापस आ गए थे। एक जुलाई को दोनों के परिजनों की सहमति पर समझौता हो गया था। दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। शनिवार दोपहर दीपक प्रेमिका से मिलने उसके घर आया। जहां पर प्रेमिका के परिजनों से कहासुनी होने पर उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एएसपी पश्विमी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ छोटेलाल ने बताया कि मौके से तमंचा बरामद किया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed