फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two laborers riding a scooter killed after being hit by an unidentified vehicle

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौत

Tue, 20 Oct 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two laborers riding a scooter killed after being hit by an unidentified vehicle
फोटो-18- संगीत। फाइल फोटो
- संडीला मल्लावां मार्ग पर रविवार रात हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला मल्लावां मार्ग पर रविवार रात स्कूटी सवार मजदूरों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया।
बेहसार निवासी अनुराग (22) मजदूरी करते थे। उनके बाबा बोरिंग का काम करते हैं। अनुराग उनके साथ मजदूरी करने भी जाता था। रविवार को अनुराग गांव निवासी संगीत (35) के साथ गंजमुरादाबाद में बोरिंग करने गया था। देर रात लगभग 11 बजे अनुराग और संगीत एक ही स्कूटी से वापस गांव जा रहे थे। संडीला मल्लावां मार्ग पर गौसगंज कटरा के सामने किसी तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संगीत और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। घायलों को बेहंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें संडीला सीएचसी ले गए। यहं दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। संगीत के परिवार में पत्नी रानी और पांच बच्चे हैं। अनुराग के परिवार में माता पिता और चार बहने हैं। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि स्कूटी सवारों काे टक्कर मार ने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। मृतकों के परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-18- संगीत। फाइल फोटो

फोटो-18- संगीत। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed