फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notorious criminal wanted in a robbery case, carrying a reward of Rs 50,000, arrested

Hardoi News: लूट में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी शातिर गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Notorious criminal wanted in a robbery case, carrying a reward of Rs 50,000, arrested
फोटो-38-अनीस। संवाद
- एसओजी, सर्विलांस और कासिमपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता
विज्ञापन

- पांच माह से पुलिस कर रही थी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी


बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में पांच माह पहले सराफ से हुई लूट में वांछित पचास हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओजी सर्विलांस और कासिमपुर पुलिस की सयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार हुआ है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी नसीम सोने चांदी का व्यापार करते हैं। उनकी दुकान घुघेरा में है। बीती 17 जून को नसीम दुकान बंद कर वापस घर जा रहे थे। रास्ते में हाफिज खेड़ा मोड़ के पास बदमाशों ने जेवरों से भरा बैग उनसे लूट लिया था। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन

इसी मामले में पुलिस को लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हू की गड़ैया निवासी अनीस की तलाश थी। उसका सुराग न मिलने पर पुलिस ने पहले 25 हजार रुपय और फिर पचास हजार रुपये का इनाम अनीस पर घोषित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि मुखबिर कीसूचना पर सोमवार को पिजरावां मोड़ के पास से अनीस को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 7300 रुपये, चोरी की एक बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि अनीस को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अनीस पर दर्ज हैं 14 मामले
50 हजार के इनामी अनीस बेहद शातिर है। उसके खिलाफ लखनऊ के अलग अलग थानों में 14 मामले दर्ज हैं। सहादतगंज थाने में दो, दुबग्गा थाने में दो, चिनहट थाने में चार मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। हसनगंज, पारा, तालकटोरा, पारा में एक एक और बाजार खाला मं भी दो मामले अनीस के ख्ललाफ दर्ज हैं। ज्यादातर मामले लूट के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed