{"_id":"6ad6682ad4ece8d670041afd","slug":"middle-aged-man-on-his-way-to-the-hospital-to-visit-his-sister-dies-after-being-run-over-by-a-train-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158729-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बहन को देखने अस्पताल जा रहा अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बहन को देखने अस्पताल जा रहा अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
फोटो- 34- सरवन। फाइल फोटो
- संडीला कोतवाली क्षेत्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। संडीला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बहन को देखने जा रहे अधेड़ की रविवार रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन उन्हें तलाशते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
नगर के मोहल्ला महतवाना निवासी सरवन (54) अपनी छोटी बेटी सपना के साथ घर में ही रहता था। उनकी पत्नी सरला और दो बेटे लुधियाना में रहकर काम करते हैं। बड़ी बेटी प्रीती की शादी हो चुकी है। सरवन की बहन बीर होने के कारण संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।
सपना ने बताया कि रविवार की रात में वह अपनी बुआ के लिए खाना लेकर अस्पताल गई थी। सरवन भी उसके पीछे अस्पताल जाने के लिए घर से निकला था। पैरों से कमजोर होने के कारण सरवन धीरे चलते हैं। सपना बुआ को खाना देकर वापस आ गईं, लेकिन पिता घर नहीं आए। इस पर उन्होंने परिजनों को जानकारी देकर तलाश शुरू की। सोमवार सुबह परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे, ताे पताच ला कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। आरपीएफ ने शव की तस्वीर दिखाई तो सरवन की की मौत का पता चला। सोमवार को शव कापोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रेन से कटकर मौत होने की बात सामने आई हैं।