फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy raped girl in farrulhabad

शर्मनाकः युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गया, होश आने पर हैरान रह गई

Fri, 29 Jun 2018 10:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
boy raped girl in farrulhabad
डेमाे पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में छत पर सो रही युवती को पड़ोसी का रिश्तेदार नशीला पदार्थ सुंघा कर अपनी छत पर उठा ले गया और दुष्कर्म किया। होश आने पर दूसरी छत पर खुद को देखकर युवती ने शोर मचाया। परिजन छत पर पहुंचे तो युवक और उसके सहयोगी, युवती से मारपीट कर रहे थे। पिता ने शुक्रवार को एक के खिलाफ दुष्कर्म और तीन के खिलाफ दुष्कर्म में सहयोग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 23 जून की रात छत पर अकेली सो रही थी। परिवार के लोग नीचे लेटे थे। पड़ोसी के घर जिला हरदोई के थाना बेनीगंज के कुर्मी रोड निवासी युवक रियान रिश्तेदारी में आया था। वह नशीला पदार्थ सुंघा कर युवती को छत पर उठा आया और दुष्कर्म किया। होश आने पर युवती ने खुद को पड़ोसी की छत पर देखा तो वह हैरान रह गई। उसके पास रियान व दो युवक व एक युवती थे। पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पुत्री की आवाज सुनकर पिता छत पर पहुंचा तो रियान और उसके साथी, पुत्री के साथ मारपीट कर रहे थे। यह देखकर पिता ने विरोध किया तो चारों लोगों ने युवती के पिता को जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने कोतवाली पहुंच कर पड़ोसी शिवम, अभिषेक, विद्यावती और इनके रिश्तेदार रियान पर दुष्कर्म करने और सहयोग करने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी कोतवाल दीपक कुमार ने बताया कि मेडिकल कराया गया है। स्लाइड बनाई गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed