शर्मनाकः युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गया, होश आने पर हैरान रह गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 23 जून की रात छत पर अकेली सो रही थी। परिवार के लोग नीचे लेटे थे। पड़ोसी के घर जिला हरदोई के थाना बेनीगंज के कुर्मी रोड निवासी युवक रियान रिश्तेदारी में आया था। वह नशीला पदार्थ सुंघा कर युवती को छत पर उठा आया और दुष्कर्म किया। होश आने पर युवती ने खुद को पड़ोसी की छत पर देखा तो वह हैरान रह गई। उसके पास रियान व दो युवक व एक युवती थे। पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
पुत्री की आवाज सुनकर पिता छत पर पहुंचा तो रियान और उसके साथी, पुत्री के साथ मारपीट कर रहे थे। यह देखकर पिता ने विरोध किया तो चारों लोगों ने युवती के पिता को जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए।
पिता ने कोतवाली पहुंच कर पड़ोसी शिवम, अभिषेक, विद्यावती और इनके रिश्तेदार रियान पर दुष्कर्म करने और सहयोग करने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी कोतवाल दीपक कुमार ने बताया कि मेडिकल कराया गया है। स्लाइड बनाई गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।