फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नातिन ने खिड़की से देखा- 'शराबी दरिंदा' दादी के साथ कर रहा था दुष्कर्म, हैरान कर देगी आगे की सच्चाई

Sat, 05 Jan 2019 09:16 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Jan 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
boy misdeeded with old woman in kanpur
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 साल के लड़के ने एक बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं। मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अधिक खून बहने से बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएसपी अनंत देव तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया पोस्टमार्टम में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हत्या और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

 
boy misdeeded with old woman in kanpur
डेमो पिक
किदवई नगर इलाके में एक बस्ती में एक परिवार सफाईकर्मी परिवार के साथ रहता है। सफाईकर्मी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह, उसका बेटा और पिता काम पर गए थे। पत्नी मायके गई थी। घर में दो बेटियां और एक बेटा था। घर के बगल में कमरे में उसकी बीमार मां लेटी थी।
boy misdeeded with old woman in kanpur
डेमो पिक
सुबह करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाला अमर वाल्मीकि शराब के नशे में मां के कमरे में घुस गया और भीतर से दरवाजा बंद करके मां के संग दुष्कर्म किया। उसी दौरान उसकी बेटी दादी को खाना देने पहुंची तो कमरा बंद देख कर चौंक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
boy misdeeded with old woman in kanpur
डेमो पिक
उसने सोचा कि दादी चल नहीं सकती हैं तो अंदर से दरवाजा कैसे बंद कर लिया। बेटी ने खिड़की से झांक कर देखा तो अमर मां के बिस्तर पर लेटा था। बेटी के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देख आरोपी दरवाजा खोलकर कमरे से बाहर भागा, तो लोगों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पेड़ से बांध कर पीटा।
विज्ञापन
boy misdeeded with old woman in kanpur
डेमो पिक
करीब आधे घंटे बाद किदवई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग महिला को उर्सला अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि महिला के पौत्र की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed