{"_id":"6b0662a9378c6689ed04d4c0","slug":"hardoi-son-kills-father-with-sharp-edged-weapon-dispute-arose-after-son-objected-to-father-assaulting-mother-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: मां से मारपीट के विरोध में हुआ विवाद, बेटे ने पिता की धारदार हथियार से हत्या की, आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरदोई: मां से मारपीट के विरोध में हुआ विवाद, बेटे ने पिता की धारदार हथियार से हत्या की, आरोपी की तलाश जारी
Wed, 25 Nov 2026 09:53 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:53 AM IST
सार
Hardoi News: कोतवाली शहर क्षेत्र में अपनी मां के साथ हो रही मारपीट का विरोध करने पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के राधानगर इलाके में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राधानगर निवासी रामेंद्र सिंह (53) अपनी पत्नी अंजू सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। इस बात का उनके पुत्र सत्यम सिंह (28) ने विरोध किया, जिस पर पिता और पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान आक्रोशित होकर सत्यम सिंह ने अपने पिता रामेंद्र सिंह पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
इससे गंभीर रूप से घायल होकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। साथ ही, आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर लगाई गई हैं।
