यूपी के उन्नाव जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने पिता के सिर के साथ बर्बरता की सारी हदें पार दीं। उसके पास से बरामद हुई ईंट और हथौड़ी क्रूरता को बयां कर रही थी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। माखी थानाक्षेत्र के धौकलखेड़ा के मजरा दीपागढ़ी निवासी तेजबली (60) रोज सुबह भतीजे राजेश के साथ खेत में फसल देखने जाता था। शुक्रवार सुबह जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो राजेश उसे जगाने पहुंचा। राजेश एक घंटे तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास करता रहा।
{"_id":"5c2f588fbdec2256b9144d63","slug":"son-brutally-murdered-his-father-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता के सिर के साथ बेटे ने की बर्बरता, इस वजह से कर दी निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के सिर के साथ बेटे ने की बर्बरता, इस वजह से कर दी निर्मम हत्या
Sat, 05 Jan 2019 09:16 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
पिता को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
पिता को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा न खुलने पर वह दीवार फांदकर अंदर पहुंचा। जहां खून से लथपथ हालत में तेजबली का शव जमीन में पड़ा देखा। तेजबली के शव के नजदीक ही एक खून से सनी ईंट रखी थी। राजेश ने जब जितेंद्र को आवाज दी तो वह घर से नदारद मिला। ऐसे में उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर बाद वह गांव में घूमता मिला। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। जितेंद्र के पास से ग्रामीणों ने एक हथौड़ी भी बरामद की। राजेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को हिरासत में लिया।
पिता को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
राजेश ने बताया कि गुरुवार रात जितेंद्र का पिता तेजबली से शराब के लिए रुपये न देने पर विवाद हुआ था। पूछताछ में जितेंद्र ने भी रुपये के विवाद में हत्या की बात कबूल कर ली। माखी थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि तेजबली के दूसरे भतीजे नीरज की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जितेंद्र से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक में मजूदरी करता था जितेंद्र
तेजबली का इकलौता बेटा जितेंद्र (30) हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता था। बीस सालों से वह मां शिवकुमारी के साथ रोहतक में ही रह रहा था। पांच दिन पूर्व ही वह रोहतक से गांव आया था। गुरुवार रात उसका गांव के एक दुकानदार से भी विवाद हुआ था। दुकानदार को उसने जान से मारने की धमकी दी थी।
तेजबली का इकलौता बेटा जितेंद्र (30) हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता था। बीस सालों से वह मां शिवकुमारी के साथ रोहतक में ही रह रहा था। पांच दिन पूर्व ही वह रोहतक से गांव आया था। गुरुवार रात उसका गांव के एक दुकानदार से भी विवाद हुआ था। दुकानदार को उसने जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
पिता को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र की सात वर्ष पूर्व सदर कोतवाली के मदीखेड़ा निवासी रानी से शादी हुई थी। शादी के बाद जितेंद्र पत्नी से आए दिन विवाद करता रहता था। बेटी के जन्म के बाद पति की हरकतों से ऊबकर रानी मायके चली गई थी। चार सालों से वह मायके में ही रह रही है। इसके अलावा रोहतक में जितेंद्र द्वारा 15 वर्ष पूर्व एक बच्चे की हत्या के आरोप की जानकारी भी पुलिस को मिली है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।