{"_id":"5cdaf729bdec22070264b623","slug":"boy-misdeeded-with-girl-by-giving-her-drug-in-cold-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
Tue, 14 May 2019 10:43 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 14 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर किशोरी को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह घर पर अकेली थी। पिता खेत पर काम करने परिजनों के साथ गया था। इस दौरान गांव निवासी युवक यूनुस किशोरी के घर में घुस गया और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। किशोरी बेहोश हो गई तो यूनुस ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
दोपहर में परिजन घर लौटे तो किशोरी को बेहोश देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए। होश आने पर किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर यूनुस के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।