{"_id":"5e0ef7bcbeab9834b118f1a7","slug":"bomb-blast-in-fatehpur-three-men-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में चले बम, अफरा-तफरी, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में चले बम, अफरा-तफरी, तीन लोग घायल
Fri, 03 Jan 2020 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Jan 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर की बिंदकी सीएचसी परिसर में बाइक स्टैंड पर रुपयों के लेन देन के विवाद में गुरुवार को मारपीट के बाद बम फेंक जाने से हड़कंप मच गया। मारपीट और चाकू से हमले में तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, मारपीट और चाकू से हमला किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मीरखपुर निवासी प्रशांत शुक्ला उर्फ कल्लू शुक्ला ने हाल ही में बाइक साइकिल स्टैंड का ठेका लिया है।
विज्ञापन
स्टैंड में गुरुवार को मीरखपुर निवासी तुषार अवस्थी मौजूद था। मीरखपुर का ही गोल्डी द्विवेदी उर्फ गोल्डेन पहुंचा। बाइक खड़ी करने पर रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
बीच बचाव कर मामला शांत कराया। कल्लू शुक्ला ने बताया कि विवाद के बाद गोल्डेन देख लेने की धमकी देकर चला गया था। कुछ देर बाद बम और चाकू से लैस होकर पहुंचा। उसने स्टैंड में तीन चार बम फेंके। वह लोग भागकर जान बचाए। उसके बाद चाकू से हमला किया।
हमले में स्टैंड संचालक कल्लू शुक्ला, वार्ड ब्वॉय मुकेश पांडेय, कर्मचारी तुषार अवस्थी घायल हुए। चाकू कल्लू शुक्ला के हथेली पर लगा है। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से गोल्डेन को गिरफ्तार किया है।
उधर, गोल्डेन का आरोप है कि बाइक स्टैंड में कल्लू, मुकेश, तुषार ने पहले उसकी अकेला होने पर पिटाई की थी। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि गोल्डेन के साथ मारपीट हुई थी लेकिन उसने शिकायत नहीं की। वह खुद ही बम और चाकू लेकर हमला करने पहुंचा था। तभी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।