{"_id":"5831bc064f1c1bba06b3990d","slug":"bollywood-actor-rajpal-yadav-said-our-party-is-not-normally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता राजपाल यादव बोले, ‘हमारी सर्व सद्भाव पार्टी 390 सीटों पर लड़ेगी चुनाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता राजपाल यादव बोले, ‘हमारी सर्व सद्भाव पार्टी 390 सीटों पर लड़ेगी चुनाव’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 20 Nov 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि हम 390 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सर्व सद्भाव’ पार्टी समाज को जोड़कर काम करेगी। पार्टी बरसाती मेंढक नहीं है। हमारा उद्देश्य नाम नहीं, निर्माण और सेवा के लिए काम करना है।
यह बातें रविवार को कानपुर प्रेस क्लब में अभिनेता राजपाल यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, असुरक्षा का माहौल है।
प्रदेश में हम 390 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वह पार्टी का चुनावी एजेंडा और प्रत्याशियों की सूची जल्द सार्वजनिक करेंगे। बताया कि शाहजहांपुर निवासी बड़े भाई श्रीपाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, छोटे भाई राजेश महासचिव हैं। राजनीति और फिल्में करने के सवाल पर राजपाल ने बताया कि दोनों को आधा-आधा समय देंगे। उन्होंने नोट बंदी का समर्थन किया। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री पर इसके असर के सवाल को टाल गए। वार्ता में श्रीपाल यादव, राजेश यादव अपनी बात रखी।