{"_id":"5da37d628ebc3e01346cda17","slug":"bolero-collision-causes-female-death-husband-and-two-children-injured-akbarpur-news-knp5195097151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से महिला मौत, पति व दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से महिला मौत, पति व दो बच्चे घायल
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। क्षेत्र के तिगाई गांव में रविवार को बोलेरो ने प्राइवेट फैक्टरी कर्मी अशोक सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अशोक की पत्नी पुष्पा देवी (33) की मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे मामूली रूप से चुटहिल हो गए। बाइक चलाते वक्त युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुष्पा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अकबरपुर कस्बे के जमालपुर गांव निवासी अशोक एक फैक्टरी में काम करता था। साथ ही फेरी लगाकर घरेलू सामान बेचता था। अशोक पत्नी पुष्पा, बेटा बाबू (6) और तीन माह की बेटी बेबी के साथ बाइक से सुबह जमालपुर से रूरा कस्बे में अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। तभी तिगाई गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सभी उछल कर सड़क पर गिर गए। उसी दौरान चालक मौके से बोलेरो लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोक और दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
रूरा थाने के दरोगा शीलेश कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त बाइक पर सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुष्पा की सिर पर आई गंभीर चोट से मौत हुई है। सोमवार को पुष्पा का पोस्टमार्टम होगा। बोलेरो और चालक की तलाश की जा रही है।