{"_id":"6513b4462db51f365f0fe6b8","slug":"body-of-rape-accused-found-hanging-had-come-to-relative-to-work-accused-of-murder-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दुष्कर्म के आरोपी का शव फंदे पर लटका मिला, रिश्तेदार के पास आया था काम करने, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दुष्कर्म के आरोपी का शव फंदे पर लटका मिला, रिश्तेदार के पास आया था काम करने, हत्या का आरोप
Wed, 27 Sep 2023 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:19 AM IST
सार
Kanpur Crime: परिजनों ने बताया कि एक गांव में युवक ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि किशोरी का पिता बेटे से समझौते के लिए पांच लाख रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव में बीते साल नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक का शव कल्याणपुर में किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मूलरूप से उन्नाव के मौरावां मोहिद्दीनपुर निवासी राजेश विश्वकर्मा का बेटा आशीष उर्फ छुट्टन (23) शटरिंग कारीगर था।
विज्ञापन
बड़े भाई शिवम ने बताया कि चार दिन पहले आशीष कल्याणपुर पनकी रोड के पास श्याम विहार में किराये पर रहने वाले रिश्तेदार अनूप के पास रहकर काम करने आया था। मंगलवार सुबह आशीष का शव बंद कमरे में फंदे पर लटकता मिला तो अनूप भाग निकला। दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक प्रदीप दुबे ने पुसिल को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि एक गांव में युवक ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि किशोरी का पिता बेटे से समझौते के लिए पांच लाख रुपये मांग रहा था। मना करने पर उसी पर हत्या करके शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन