फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of a youth lay on the road for four hours in border dispute

मानवता शर्मसार: सीमा विवाद में चार घंटे सड़क पर पड़ा रहा युवक का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी मौत

Mon, 06 Jan 2025 01:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 01:35 PM IST
सार

Mahoba News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सीमा विवाद के चलते चार घंटे  युवक का शव सड़क पर पड़ा रहा। घटना देख लोगों ने आक्रोश जताया।

विज्ञापन
Body of a youth lay on the road for four hours in border dispute
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर यूपी-एमपी की सीमा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सीमा विवाद में चार घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा। दोनों थानों की पुलिस शव उठाने और कार्रवाई करने को लेकर जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं थी। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को देख लोगों ने आक्रोश जताया। तब चार घंटे बाद एमपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन




थाना महोबकंठ के सौरा गांव निवासी रतनलाल का बेटा राहुल अहिरवार (27) रविवार की रात करीब नौ बजे दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश के हरपालपुर थाने की पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने यूपी का मामला होने के बाद कहते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इधर यूपी पुलिस ने एमपी की सीमा में हादसा होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस की इस संवेदनहीनता की हर कोई निंदा करता रहा। लोगों का आक्रोश बढ़ने पर चार घंटे बाद पहुंची मध्यप्रदेश के हरपालपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तब मामला शांत हुआ। उधर सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार का कहना है कि दुर्घटना की सूचना पर महोबकंठ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे एमपी के हरपालपुर थाने में आता है। महोबकंठ पुलिस को कार्रवाई करने से रोका गया। तब संबंधित थाने से बात की गई। इसके बाद वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed