फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   body of a pharmacy student was found hanging from a tree, villagers had beaten up, police engaged in investiga

Auraiya: पेड़ से लटका मिला फार्मेसी छात्र का शव, सात मई को ग्रामीणों ने की थी मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 May 2023 04:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 May 2023 04:00 PM IST
सार

Auraiya Crime: थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। घटना में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
body of a pharmacy student was found hanging from a tree, villagers had beaten up, police engaged in investiga
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा कड़ा में डी.फार्मा कर रहे छात्र का शव गांव के बाहर पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। मृतक सात मई को घर से दिल्ली जाने की बात कह निकला था। पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पुर्वा कड़ा निवासी रमेश चंद्र का पुत्र आलोक कुमार (23) स्वाति पैरा मेडिकल कॉलेज, आगरा से डी.फार्मा कर रहा है। सात मई को उसके साथ गांव के लोगों ने कई गंभीर आरोप लगा मारपीट की थी। इसके बाद वह दिल्ली जाने की बात कह निकल गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आलोक का शव गांव के बाहर आम के पेड़ में गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना स्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर उसके जूते पड़े मिले। छात्र का शव फंदे पर लटका देख गांव के लोगों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए हैं साक्ष्य
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कालीचरन ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को पिता ने बताया कि सात मई को गांव के कुछ लोगों ने बेटे के साथ मारपीट की थी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे बेटा परेशान था और इसके बाद अपनी बुआ के घर तिर्वा चला गया।

जेब से मिला दिल्ली से इटावा का रेलवे टिकट
 वहीं से वह दिल्ली जाने की बात कह चला गया था। वह गांव कब और कैसे आया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस की छानबीन के दौरान मृतक की शर्ट की जेब से दिल्ली से इटावा का रेलवे टिकट मिला है। बेटे की मौत के बाद मां, पिता और बहनों का बुरा हाल रहा।

सभी पहलुओं पर जांच जारी
थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। घटना में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed