फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Boat full of passengers capsized in Yamuna river in banda up

Banda Boat Accident: यमुना नदी में सवारियों से भरी नाव डूबी, तीन के शव मिले, 32 लापता, सीएम ने जताया दुख

Thu, 11 Aug 2022 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Aug 2022 09:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को यमुना नदी में सवारियों से भरी नाव पलट गई। हादसे के वक्त नाव पर 35-40 लोग सवार थे। तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन के द्वारा बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Boat full of passengers capsized in Yamuna river in banda up
मौके पर मौजूद पुलिस व क्षेत्रीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने रहीं महिलाओं से भरी नाव यमुना नदी की बीच धारा में पलट गई। इसमें 32 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 15 लोग तैरकर बाहर आ गए। वहीं, तीन शव बरामद हुए हैं।  गुरुवार को दोहपर 3:10 बजे 3.10 बजे मर्का थाना क्षेत्र के कस्बे से फतेहपुर के असोथर जा रही नाव का यमुना नदी के बीच धार में पहुंची, तो पतवार टूट गई। इससे नाव डगमगाने लगी।

विज्ञापन

इसी बीच कई यात्री नाव से कूद पड़े। इससे पलट कर नदी में डूब गई। नाव में 50 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन पुलिस बल के साथ पहुंचे। गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है। इसके साथ ही प्रयागराज व लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। एपी अभिनंदन का कहना है कि नाव में करीब 35 लोग सवार थे।
विज्ञापन

इनमें से 15 लोग सुरक्षित तैरकर निकल आए, जबकि 17 लोग अभी भी लापता हैं। मर्का निवासी दिनेश का पुत्र किशन (01), फतेहपुर के असोथर के कउहन निवासी राजरानी (40), फतेहपुर के असोथर के सांवला डेरा निवासी फुलवा (45) के शव मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने जताया दुख, प्रशासन को दिए जरूरी निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने डीएम अनुराग पटेल, डीआईजी विपिन मिश्रा, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed