फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bloody clash over a trivial issue: Mother and son beaten during dispute over water drainage; son dies

मामूली बात पर खूनी खेल: पानी निकास के विवाद में मां-बेटे को पीटा, ट्रामा सेंटर में बेटे की मौत, महिला गंभीर

Mon, 07 Sep 2026 05:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 07 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

Hardoi News: घटना हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा रमपुरा की है। पिता-पुत्री समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Bloody clash over a trivial issue: Mother and son beaten during dispute over water drainage; son dies
धीरेंद्र की फाइल फोटो व बदहवास बहन साधना व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा रमपुरा में नाली के पानी के निकास को लेकर हुए विवाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य और उनके बेटे की पिटाई लाठी- डंडों से कर दी गई। गंभीर रूप से घायल मां बेटे को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां बेटे की हालत गंभीर बताते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। वहां देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले से दर्ज पिटाई के मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन


बेहटा रमपुरा निवासी राम लखन यादव का नाली से पानी के निकास को लेकर पड़ोसी राम किशोर यादव से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण रविवार सुबह दोनों पक्षों में गाली गलौज हुआ। इसी दौरान राम किशोर ने अपने छोटे भाई की पत्नी रेखा और राम किशोर के बेटे व बेटी ने लाठी डंडों से रामलखन यादव की क्षेत्र पंचायत सदस्य पत्नी प्रेमादेवी (45) और बेटे धीरेंद्र यादव (18) पर हमला कर दिया। घटना में मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, तो आरोपी मौके से भाग गए। दोनों घायलों को सीएचसी हरपालपुर से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां धीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


पिता राम किशोर ने बताया कि ट्रामा सेंटर में रविवार रात धीरेंद्र की मौत हो गई। धीरेंद्र की मौत का पता चलते ही न सिर्फ परिजन बदहवास हो गए बल्कि गांव में भी तनाव की स्थिति हो गई। इसके मद्देनजर लोनार, सवायजपुर और अरवल थाने की पुलिस भी गांव में तैनात कर दी गई। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर रविवार को ही चार आरोपियों के खिलाफ पिटाई के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक धीरेंद्र सांडी में स्थित एपीएस डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। छह भाई बहनों में पांचवे नंबर के धीरेंद्र की गांव में भी अच्छी छवि थी। उनकी घायल मां को जब धीरेंद्र की मौत हो जाने की जानकारी मिली तो उन्हें संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed