फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP will increase activism in Muslim areas

मुस्लिम क्षेत्रों में भाजपा और बढ़ाएगी सक्रियता, जरूरतमंद मुसलमानों को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

Sat, 08 Jun 2019 11:21 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Jun 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
BJP will increase activism in Muslim areas
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने मुस्लिम क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से नवनिर्वाचित सांसद सत्यदेव पचौरी मुस्लिम क्षेत्रों में लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं। वे वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं, और प्रधानमंत्री मोदी का संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


कानपुर में शुक्रवार की देर शाम पचौरी ने चमनगंज क्षेत्र में वहां के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लिम वर्ग के लोगों का विकास चाहती है। इस बीच पार्टी की तरफ से भी मुस्लिम क्षेत्रों में मंडलवार व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। अभी तक अल्पसंख्यक मोर्चे के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के घर जाकर सांसद पचौरी ने मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश सुनाया।

कहा जा रहा है कि जिस तरह से पिछले कुछ वर्षों से भाजपा अनुसूचित जातियों के बीच सक्रिय है, उसी तरह अब मुस्लिम क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम क्षेत्रों से भी कुछ मात्रा में वोट हासिल हुए हैं। आगे के चुनाव में यह प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश है। सांसद पचौरी ने बताया कि जरूरतमंद मुस्लिम वर्ग के लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed