{"_id":"5bbe0d41867a55284f475775","slug":"bjp-targets-congress-for-gujrat-violance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात हिंसाः कांग्रेस पर हमलावर हुई भाजपा, श्रीकांत बोले- पूरे घटनाक्रम में एक विधायक शामिल है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात हिंसाः कांग्रेस पर हमलावर हुई भाजपा, श्रीकांत बोले- पूरे घटनाक्रम में एक विधायक शामिल है
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 11 Oct 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में विकासखंड पुरवा के गांव ऊंचगांव सानी में साहित्यकार पंडित रामविलास शर्मा की 106वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुजरात में उत्तर भारतीयों को प्रताड़ित करने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस का एक विधायक शामिल है। वह अन्य विपक्षीदलों पर भी जमकर बरसे। उन्होंने सरकार और विद्युत विभाग की उपलब्धियां भी गिनाईं।
साहित्यकार को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उनके जीवन पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए विपक्षीय दलों के साथ आगामी 2019 के चुनाव से पहले हिंसा भी करा सकती है। कांग्रेस सत्ता के लिए जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्मवाद की भी राजनीति कर सकती है।
विज्ञापन
साहित्यकार को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उनके जीवन पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए विपक्षीय दलों के साथ आगामी 2019 के चुनाव से पहले हिंसा भी करा सकती है। कांग्रेस सत्ता के लिए जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्मवाद की भी राजनीति कर सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
सपा पर तंज कसते हुए कहा कि...
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में चार, पांच जिलों को ही बिजली मिलती थी लेकिन हमारी सरकार ने वीआईपी व्यवस्था समाप्त कर सबको बिजली देने का काम किया। दावा किया कि सरकार गांवों को 18 घंटे, तहसील को 20 और जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में अपराधियों को बचाया जाता था लेकिन भाजपा सरकार में अपराधियों में सरकार और पुलिस का भय है।
विज्ञापन
विवेक तिवारी प्रकरण पर ....
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विवेक तिवारी प्रकरण पर कहा कि किसी एक की गलती के लिए सरकार और पूरी पुलिस को गलत नहीं ठहराया जा सकता है। जिसने गलती की उसको सजा मिली है। विभाग की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि उन्नाव जिले में पहले 259663 घर अंधेरे में थे लेकिन18 माह के अंदर इनमें से 114680 घरों तक बिजली कनेक्शन पहुंचा दिया गया है। उच्चक्षमता के (33/11 केवी) के 5 उपकेंद्र ऊर्जीकृत हो चुके हैं। मार्च 19 तक 9 और उपकेंद्र उर्जीकृत कर दिए जाएंगे।
पहले पीएम विदेश जाते थे तो किसी को पता नहीं चलता था...
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री ने कहा पिछले 15 वर्षो में सरकारों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया था। अब सरकार प्राथमिक शिक्षा दुरुस्त कर रही है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पहले पीएम विदेश जाते थे तो किसी को पता नहीं चलता था। अब पीएम जाते हैं तो ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष हवाई अड्डे पर स्वागत करते हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चीन और पाक को नसीहत देने का काम किया है। अब अंतरराष्ट्रीयस्तर पर आयोजित बैठकों में भारत के पीएम के बिना कोई प्रस्ताव पास नहीं होते हैं। आयोजक जयमूर्ति शर्मा ने श्रीकांत शर्मा और क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।