फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP Nari Niketan Vandan Sammelan became an arena in orai, women workers fought fiercely

UP: भाजपा का नारी निकेतन वंदन सम्मेलन बना अखाड़ा, महिला कार्यकर्ताओं में जमकर हुई मारपीट, जानिए पूरा मामला

Wed, 18 Oct 2023 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 12:57 PM IST
सार

Orai News: कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो महिला कार्यकर्ता आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गई, जिससे बीच सड़क पर मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
BJP Nari Niketan Vandan Sammelan became an arena in orai, women workers fought fiercely
आपस में लड़ती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई के कालपी में भाजपा के नारी निकेतन बंधन सम्मेलन में दो भाजपा महिला कार्यकर्ता आपस में भिड़ गई, जिससे अफरा तफरी मच गई। एक पक्ष की महिला कार्यकर्ता के साथ आए लोगों ने भी महिला कार्यकर्ता के साथ जमकर मारपीट की। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

कालपी के राम वाटिका में आयोजित भाजपा के नारी निकेतन वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा और पूर्व मंत्री अर्चना पांडे भी पहुंची थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो महिला कार्यकर्ता आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गई, जिससे बीच सड़क पर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

महिला एक दूसरे की बाल खींचते हुए मारपीट करने लगीं। तभी एक पक्ष की महिला कार्यकर्ता के साथ आए एक व्यक्ति ने भी महिला कार्यकर्ता को मारना पीटना शुरू कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया। इस संबंध में जब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जानकारी लेनी चाहिए ,तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक चलता रहा हंगामा
बता दें कि एक तरफ़ भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कर रही है। वहीं, पार्टी के नारी वंदन कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मारपीट करती हुई नजर आईं। यह सब मारपीट और हंगामे का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed