फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MP Shyamacharan Gupta controversial statement

राजनीति में जिसकी लाठी उसकी भैंस का शासन चल रहा है...भाजपा टिकट दे या न दे चुनाव लड़ना- बीजेपी सांसद

Mon, 12 Nov 2018 07:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Shyamacharan Gupta controversial statement
भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में वैश्य व्यापारी चिंतन महासम्मेलन में प्रयागराज से भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश गुप्ता को बगावत का पाठ पढ़ा गए। समाज की राजनैतिक भागीदारी की बात कहते हुए उन्होंने दिनेश से कहा कि भाजपा कन्नौज से टिकट दे या न दे आप चुनाव जरूर लड़ना। दिनेश ने भाजपा से लोकसभा टिकट के लिए आवेदन किया है।  
विज्ञापन


सौरिख के आशा देवी बालिका महाविद्यालय में रविवार महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सभी दलों के वैश्य समाज के नेताओं ने शिरकत की। सभी ने समाज के लोगों से एकजुट होकर राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। प्रयागराज से भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को भी आरक्षण दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो आरक्षण समाप्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन



 

लोकसभा चुनाव में हम अपनी ताकत का एहसास कराएंगे

BJP MP Shyamacharan Gupta controversial statement
भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि देश में भामाशाह की मूर्तियां लगनी चाहिए। जब तक समाज की राजनैतिक भागेदारी नहीं बढ़ेगी तब तक वैश्य समाज को कोई नहीं पूछेगा। राजनीति में जिसकी लाठी उसी की भैंस का शासन चल रहा है। हमारे समाज का चुनाव में सिर्फ इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको भाजपा से टिकट मिले या न मिले, चुनाव जरूर लड़ना। 

राष्ट्रीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमंत गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक वैश्य समाज का शोषण हुआ है। इन पांच सालों में तो ज्यादा शोषण हुआ है। जीएसटी में बदलाव किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि ऑनलाइन खरीददारी ने हमारे हाथों से व्यापार छीन लिया। इसलिए इस पर पूरी तरह रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed