फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MP ashok dohre angry over action against Dalits

दलित आंदोलनः भाजपा सांसद अपनी ही पार्टी से नाराज, PM से शिकायत कर पुलिस पर लगाए आरोप

Fri, 06 Apr 2018 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Apr 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
BJP MP ashok dohre angry over action against Dalits
भाजपा सांसद अशोक दोहरे
इटावा से भाजपा सांसद अशोक दोहरे ने दलित आंदोलन को लेकर अपनी ही पार्टी से नाराजगी जताते हुए पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। सांसद का कहना है कि भारत बंद के बाद दलितों के खिलाफ पुलिस झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। उनपर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें घर से बाहर निकालकर पीट रही है। इससे उन लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।
विज्ञापन


भारत बंद के दौरान दलितों के ही खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने को लेकर सांसद अशोक दोहरे खफा हो गए हैं। इसकी शिकायत उन्होेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि भारत बंद के बाद एससी एसटी वर्ग के लोगों को यूपी समेत दूसरे राज्यों में प्रदेश सरकार व स्थानीय पुलिस झूठे मुकदमे में फंसा रही है उन पर अत्याचार हो रहा है और पुलिस निर्दोष लोगों को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए घरों से निकाल कर मारपीट कर रही है। इससे इन वर्गों में रोष एवं असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। इटावा के भाजपा सांसद की इस आपत्ति को भाजपा एवं अन्य दलों के राजनेता बदली हुई राजनीति के मुद्दे के तौर पर भी देख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed