फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा विधायक पर रेप केस लगाने वाली किशोरी का चाचा कोर्ट में पेश, इन मुकदमों में था फरार

Wed, 21 Nov 2018 03:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Nov 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA kuldeep singh sengar case victim uncle presented in unnao court
22 नवंबर को दोबारा कोर्ट में पेशी होगी
उन्नाव न्यायालय से गैरजमानती वारंट पर दिल्ली से गिरफ्तार किए गए विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा को न्यायालय में पेश किया गया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आस्था श्रीवास्तव ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। 22 नवंबर को दोबारा इसी कोर्ट में पेशी होगी।

 
BJP MLA kuldeep singh sengar case victim uncle presented in unnao court
22 नवंबर को दोबारा कोर्ट में पेशी होगी
थानाध्यक्ष माखी दिनेश चंद्र मिश्रा व एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को दिल्ली स्थित आवास से किशोरी के चाचा को गिरफ्तार किया था। ट्रांजिड रिमांड के बाद आज उन्हें उन्नाव कोर्ट मे पेश किया गया। मामले की सुनवाई  22 नबंवर को होगी। कोर्ट में पेशी के दौरान न्यायालय में सीओ सिटी उमेश त्यागी व भारी पुलिस बल तैनात रहा।
 
BJP MLA kuldeep singh sengar case victim uncle presented in unnao court
22 नवंबर को दोबारा कोर्ट में पेशी होगी
ये था मामला...
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा को माखी थाने की पुलिस ने दिल्ली के नगला थाना क्षेत्र से दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्नाव के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई। बुधवार को पुलिस चाचा को उन्नाव कोर्ट में पेश किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA kuldeep singh sengar case victim uncle presented in unnao court
22 नवंबर को दोबारा कोर्ट में पेशी होगी
उन्नाव माखी थाना क्षेत्र निवासी जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह सेंगर ने वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान गांव के ही तीन सगे भाइयों व उनके साथियों पर जानलेवा हमले का मुकदमा माखी थाने में दर्ज कराया था। इस मुकदमे में चाचा के दो भाइयों की मौत हो चुकी है। इस मुकदमे में फरार व गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी किशोरी के चाचा की गिरफ्तारी न होने को लेकर अधिवक्ता कृष्णपाल सिंह ने 6 नवंबर 2018 को जिला सत्र न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
 
विज्ञापन
BJP MLA kuldeep singh sengar case victim uncle presented in unnao court
22 नवंबर को दोबारा कोर्ट में पेशी होगी
जिला जज अखिलेश कुमार तिवारी ने मामले को एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम को स्थानांतरित किया। फास्ट ट्रैक कोर्ट न्यायाधीश मो. राशिद ने माखी थाना पुलिस से आख्या तलब की तो किशोरी के चाचा 2004 गैर जमानती वारंट जारी होने का मामला सामने आया। 9 नवंबर 2018 को न्यायाधीश मो. राशिद ने गैर जमानती वारंट के आधार पर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed