फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp mla kuldeep singh sengar and up police trolled on social media

इस तस्वीर से UP पुलिस के साथ ट्राेल हुए BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर

Thu, 12 Apr 2018 05:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Apr 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
bjp mla kuldeep singh sengar and up police trolled on social media
कुलदीप सिंह सेंगर
साेशल मीडिया पर उन्नाव के बांगरमऊ से BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर का एक फाेटाे वायरल हाे रहा है। फाेटाे में यूपी की मित्र पुलिस का थ्री स्टार दराेगा गैंग रेप के अाराेपी बाहुबली विधायक के सामने हाथ जाेड़े खड़ा है। इस तस्वीर काे देखने के बाद साेशल मीडिया पर सवालाें की बाढ़ अा गई है।
विज्ञापन

 

4 जून 2017 काे गैंग रेप पीड़िता ने माखी थाने में कुलदीप सिंह सेंगर अाैर उनके समर्थकाें के खिलाफ शिकायत की थी। जिस पर काेई कारवाई नहीं हुई। 11 महीने तक न्याय ना मिलने पर पीड़ता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री अावास के सामने अात्मदाह का प्रयास किया था। जिसके बाद पुलिस अाैर प्रशासन हरकत में अा गया। 

विज्ञापन


गुरुवार को पीड़िता एक बार फिर मीडिया के सामने आई है। पीड़ित लड़की का कहना है कि अभी तक विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मेरे पिता की हत्या के बाद भी अब तक इतने सारे सवाल उठाए जा रहे हैं कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा? सीबीआई जांच ठीक है, लेकिन पहले विधायक को गिरफ्तार किया जाना चाहिए क्योंकि वह जांच को प्रभावित करेगा, अब मैं अपने चाचा (पिता के भाई) की जिंदगी के लिए बहुत परेशान हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा रही है। उन्नाव के माखी थाने में पास्को एक्ट में आईपीसी की धाराएं 363, 366, 376, 506 विधायक पर लगी हैं।

एडीजी लखनऊ राजीव कृष्णा ने इसकी रिपोर्ट दी है। वहीं SIT रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है। जेल में मृतक की अवधि और जेल प्रशासन की भूमिका पर अलग-अलग रिपोर्ट, रिपोर्ट और सिफारिशों पर विचार के बाद फैसला, पीड़ित की मौत संबंधित घटना की जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी। उचित धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। मामले में 2 डॉक्टरों को निलंबित किया गया, डॉ. डी.के. द्विवेदी को निलंबित किया गया है।


डॉ. प्रशांत उपाध्याय ईएमएस को निलंबित किया गया। इन साथ ही 3 डॉक्टरों पर अनुशासनिक कार्रवाई की गई। सीओ सफीपुर को निलंबित किया गया, पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed