फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP leader misbehaved with Tehsildar in Kannauj, police filed report on victims Tahrir

Kannauj: तहसीलदार से भाजपा नेत्री ने की अभद्रता, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 07 Jan 2023 09:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jan 2023 09:48 PM IST
सार

छिबरामऊ तहसील में समाधान दिवस पर तहसीलदार को भाजपा नेत्री और उसके पति द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। भाजपा नेत्री समेत पति को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
BJP leader misbehaved with Tehsildar in Kannauj, police filed report on victims Tahrir
दोनों को ले जाते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले की छिबरामऊ तहसील में समाधान दिवस के दौरान खनन की अनुमति पर हस्ताक्षर न करने पर भाजपा नेत्री और उनके पति ने तहसीलदार से अभद्रता की। अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने भाजपा नेत्री ने गाली-गलौज कर दी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेत्री और पति को हिरासत में ले लिया। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। भाजपा नेताओं के पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। शनिवार को तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

इसमें तहसीलदार अनिल कुमार सरोज अन्य अधिकारियों के साथ शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान सौरिख क्षेत्र की भाजपा नेत्री बबिता सिंह अपने पति मुशर्रफ के साथ मौके पर पहुंच गई। खनन की अनुमति लेने के का कागजों को मेज पर रखते हुए तहसीलदार से हस्ताक्षर कर अनुमति देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
तहसीलदार के मना करने पर दोनों ने अभद्रता शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर मारपीट तक की नौबत आ गई। अधिकारियों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया। इधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बबिता सिंह और उनके पति मुशर्रफ को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।

वहीं, शाम को कोतवाली पहुंच कर तहसीलदार ने बबिता सिंह और उनके पति मुशर्रफ के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद कई भाजपा नेताओं के पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर धारा 504, 506, 352, 389, 500, 353 व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई गई है। वहीं भाजपा नेत्री बबिता सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed