फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP can field any face from any seat, Amit Shah instructed the party in-charge

सियासी चक्रव्यूह: किसी भी सीट से कोई भी चेहरा उतार सकती है भाजपा, अमित शाह ने पार्टी प्रभारियों को दी हिदायत

Sun, 14 Nov 2021 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Nov 2021 04:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी तैयारियां शुरु कर दी हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के विधानसभा व जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों को बैठक के दौरान अमित शाह ने हिदायत दी कि वे आपसी मनमुटाव को खत्म करके सिर्फ पार्टी की जीत के लिए काम करें।

विज्ञापन
BJP can field any face from any seat, Amit Shah instructed the party in-charge
गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रभारियों, जिलाध्यक्षों की बनारस में हुई बैठक में पार्टी के लोगों को स्पष्ट बता दिया कि विधानसभा चुनाव में किसी भी सीट से कोई भी चेहरा प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


शाह की इस बात से पार्र्टी के उन विधायकों और दावेदारों को बड़ा झटका लगा है जो इस बात को लेकर अभी तक आश्वस्त थे कि वे ही पार्टी की पहली पसंद हैं। बैठक में शामिल होने गए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के विधानसभा व जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों को उन्होंने हिदायत दी कि वे आपसी मनमुटाव को खत्म करके सिर्फ पार्टी की जीत के लिए काम करें।
विज्ञापन


कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता आपसी बैर भाव को एक बक्से में बंद करके उसे जमीन में दबा दें। कहा कि हमें इस बात को भी सोचकर काम करना है कि किसी भी सीट पर कोई भी चुनाव मैदान में उतारा जाए, उसकी जीत ही एक लक्ष्य होना चाहिए। बैठक से लौटे पदाधिकारियों के बीच यह भी चर्चा है कि जल्द ही कुछ पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल जो टिकट मांग रहे हैं, उन्हें पद से इस्तीफा देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed