{"_id":"69f3c0e8da936e113404b58a","slug":"bitumen-prices-double-work-on-more-than-50-roads-halted-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-141993-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दोगुने हुए बिटुमिन के दाम, 50 से अधिक सड़कों का काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दोगुने हुए बिटुमिन के दाम, 50 से अधिक सड़कों का काम रुका
Fri, 01 May 2026 02:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 01 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। इजराइल-अमेरिका व ईरान के बीच युद्ध व होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता बंद होने से डामर (बिटुमिन) की आपूर्ति बेपटरी हो गई है। दाम दोगुना हो गए तो अब ठेकेदार सड़क निर्माण से कतरा रहे हैं। कई ठेकेदारों ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी है। जिले में नवीनीकरण व चौड़ीकरण वाली 50 से अधिक सड़कों का काम रुक गया है।
क्रूड ऑयल के अंतिम उत्पाद के तौर पर निकलने वाले बिटुमिन का प्रयोग सड़क निर्माण में होता है। फरवरी में बिटुमिन का दाम 45 हजार रुपये प्रति टन के करीब था जो अब 90 हजार रुपये प्रति टन के पार हो गया है। वहीं, तेल कंपनियों से ठेकेदारों को यह मुहैया होने में भी दिक्कत बनी है। बिटुमिन के दाम दोगुना होने से सड़क लागत पर असर पड़ रहा है। ऐसे में घाटा होने को लेकर ठेकेदारों ने फिलहाल काम रोक दिया है।
जिन ठेकेदारों ने पहले से ही बिटुमिन का कुछ स्टॉक किया था उन्होंने अप्रैल में सड़क निर्माण तो शुरू कराया लेकिन इसके बाद बदली स्थिति में आगे का काम रोक दिया है। कई ठेकेदार मुआवजा मांग रहे हैं। इसको लेकर लोक निर्माण के अधिकारियों ने निदेशालय को अवगत कराया है। जानकारों का कहना है कि बिटुमिन के दाम दोगुना होने की सूरत में कोई ठेकेदार काम नहीं कराएगा। हालात सही हुए तो जून में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
......................
वर्जन.......
कम लंबाई वाले सड़क के कार्य ठेकेदारों ने उपलब्ध बिटुमिन स्टॉक से करा लिए हैं। अब बड़े काम शेष हैं। इधर बिटुमिन के दाम दोगुना होने से ठेकेदारों की ओर से मुआवजा मांगा जा रहा है। हालांकि इसको लेकर अभी राज्य सरकार निर्णय नहीं ले सकी है। सभी को स्थिति सुधरने की आस है। ठेकेदार सड़क समतलीकरण या फिर गिट्टी व बजरी बिछाने का काम करा रहे हैं। सड़क के ऊपर बिटुमिन परत बिछाने का काम जून में शुरू होने की उम्मीद है। - सुनील कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
.....................
सीन एक -
फोटो- 12 तिगाई रोशनमऊ मार्ग पर चौड़ीकरण में गिट्टी बिछाने के बाद रुका काम। संवाद
चौड़ीकरण के लिए गिट्टी बिछाई, नहीं हो सका डामरीकरण
अकबरपुर क्षेत्र के अंतर्गत तिगाई से रोशनमऊ होकर सरसी की पांच किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण 10.95 करोड़ से कराया जाना है। तीन माह पहले से काम शुरू है। गिट्टी व बजरी बिछाई जा चुकी है। हालांकि बिटुमिन महंगा होने से डामरीकरण की शुरुआत नहीं हो सकी है। मैथा तहसील व अकबरपुर रूरा मार्ग होकर गंतव्य तक सुगम आवागमन के लिए यह सड़क जरूरी है।
.....................
सीन दो -
फोटो-13 अकबरपुर-रूरा मार्ग में तिगाई गांव के पास एक-एक लेन की सड़क बनाने के बाद रुका काम। संवाद
पांच किलोमीटर सड़क बनाने के बाद काम रुका
अकबरपुर से रूरा मार्ग की 12 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क बनाने का काम अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हुआ। लोगों को उम्मीद थी कि पंद्रह दिन में काम पूरा हो जाएगा तो गड्ढों से हिचकोले भरा सफर नहीं करना पड़ेगा। इधर ठेकेदार ने करीब पांच किलोमीटर लंबाई में सड़क बनाई। डामर खत्म होने और नया स्टॉक मंगवाने के लिए दोगुना कीमत अदा करने को लेकर आगे का काम रोक दिया।
.............................
सीन तीन -
फोटो-14 डेरापुर में बहिरीउमरी डुडौली मार्ग का रुका काम। संवाद
डुडौली से बहिरी उमरी की सड़क भी अटकी
डेरापुर ब्लॉक में डुडौली से बहिरी उमरी जाने वाली सड़क उखड़ गई है। पूर्व में यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनाई गई थी। अब उखड़ी करीब दो किलोमीटर सड़क पर ठेकेदार ने गिट्टी व बजरी डलवा कर समतल करा दिया है। इधर बिटुमिन महंगा होने से अब करीब दो सप्ताह से काम रुका है। डामरीकरण के बिना सड़क पर हिचकोले भरा सफर मजबूरी बना है।
...............
काम रुकने की ये वजह भी बता रहे अधिकारी
कानपुर देहात। अप्रैल व मई में शासन से बजट आवंटन न होना भी सड़क निर्माण में सुस्ती की एक वजह है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक के एक्सईएन हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि बिटुमिन के दाम दोगुना होना सड़क का काम रुकने का एक कारण जरूर है। इसके साथ ही अन्य कारण भी है। उन्होंने बताया कि मार्च में बजट मिला। इसके बाद अब अप्रैल व मई में कोई बजट नहीं मिलना है। काम कराने के एवज में इन माह में कोई धनराशि नहीं मिलने की वजह से भी ठेकेदार काम नहीं करा रहे हैं। हालांकि काम शुरू कराने के लिए ठेकेदारों को पत्र लिखा जा रहा है। (संवाद)