फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Birth of a child with four hands and four legs in Unnao, people told the incarnation of God

UP News: उन्नाव में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म, लोगों ने बताया भगवान का अवतार

Thu, 21 Jul 2022 08:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Jul 2022 08:57 PM IST
सार

उन्नाव जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मियागंज सीएचसी में ऐसे एक बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। इस बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं।

विज्ञापन
Birth of a child with four hands and four legs in Unnao, people told the incarnation of God
उन्नाव में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के मियागंज सीएचसी में प्रसूता ने चार हाथ और पैर के बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ब्लॉक मियागंज क्षेत्र के कल्ली अडार निवासी प्रदीप की पत्नी सुषमा का मंगलवार को सीएचसी में प्रसव हुआ। प्रसव के बाद बच्चे के चार हाथ और पैर देखकर सभी दंग रह गए। 

विज्ञापन

एनएएम ने सीएचसी में मौजूद डाक्टर शोएब अली को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने जच्चा बच्चा दोनों की जांच कर उसे लखनऊ बाल सर्जरी विभाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर शोएब अली ने बताया कि ऐसे बच्चे विकृत कहे जाते हैं। बाल सर्जरी विभाग में यदि संभव हो तो इनका जो शरीर अलग से जुड़े हुआ है। उसे ऑपरेशन से अलग किया जा सकता है। इसी को देखते हुए जच्चा-बच्चा को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

देखने के लिए उमड़ी भीड़, लोग बोले- कुदरत का करिश्मा
चार हाथ-पैर वाले बच्चे की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कोई इसको भगवान का अवतार बता रहा है, तो कोई कुदरत का करिश्मा कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed