{"_id":"600e7cfd1538ea716a6420aa","slug":"bird-flu-peacock-crow-and-pigeon-found-dead-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू: जालौन में मोर, कौवे व कबूतर मृत मिले, बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू: जालौन में मोर, कौवे व कबूतर मृत मिले, बढ़ी सतर्कता
Mon, 25 Jan 2021 01:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
जालौन में बर्ड फ्लू की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सन्दी में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर, चार कबूतर व चार कौवे मृत मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पहले मृत पक्षियों को जमीन में दफना दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मृत पक्षियों के मिलने की खबर पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार व वन विभाग की टीम को दी।
मौके पर दोनों टीमों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृत पक्षियों से नमूने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात करन सिंह की बगिया में तीन मोर मृत मिले। इससे गांव में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर जाकर देखा तो तीन कौवे मृत मिले। टीम ने मौके पर पहुंच कर मृत पक्षियों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे।