फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru scandal, Another car of infamous Vikas Dubey found in ruined house, police engaged in investigation

बिकरू कांड: खंडहरनुमा मकान में मिली कुख्यात विकास दुबे की एक और कार, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Jun 2022 11:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Jun 2022 11:27 PM IST
सार

सहज्योरा गांव के एक खंडहरनुमा मकान बिकरू कांड के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे की कार बरामद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जानकारी की, तो पता चला कि सफेद रंग की स्कार्पियो विकास दुबे के नाम से आरटीओ में दर्ज है। 
 

विज्ञापन
Bikru scandal, Another car of infamous Vikas Dubey found in ruined house, police engaged in investigation
विकास दुबे की कार जिसे पुलिस ने बरामद किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में बिल्हौर के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले कुख्यात विकास दुबे के नाम की एक और कार पुलिस ने गुरुवार को सहज्योरा गांव के एक खंडहरनुमा मकान से बरामद की है। मालूम हो कि इसके पहले भी उसके घर से कई कार पुलिस ने जब्त की थी। 

विज्ञापन

विकास दुबे का सहज्योरा गांव के कुछ लोगों के साथ प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त का काम चलता था। पुलिस विकास दुबे के करीबियों पर बराबर नजर रखे है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव के बाहर खंडहरनुमा मकान में बिना स्टेपनी की कार काफी समय से खड़ी है। 
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नंबरों के आधार पर उसकी जांच पड़ताल की तो यह कार विकास दुबे के नाम से रजिस्टर्ड पाई गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन राय ने बताया कि यह कार यहां तक कैसे पहुंची, कहीं इसका लिंक इस गांव से भी तो नहीं रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तमाम बिंदुओं पर जानकारी की जा रही है। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि यहां के कुछ लोगों के साथ विकास प्रॉपर्टी का भी काम करता था। पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हुई हैं। इस संदर्भ में एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed