{"_id":"6054ed5326dd2728101d4ee8","slug":"bikru-kand-vikas-dubey-s-brother-dipu-s-bail-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास दुबे के भाई दीपू की जमानत खारिज, लाइसेंसी शस्त्र दुरुपयोग के मामले में हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास दुबे के भाई दीपू की जमानत खारिज, लाइसेंसी शस्त्र दुरुपयोग के मामले में हुई सुनवाई
Sat, 20 Mar 2021 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे के भाई दीपू की जमानत एंटी डकैती कोर्ट ने खारिज कर दी है। उसके अधिवक्ता ने लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग के मामले में जमानत अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन
बिकरू कांड में पुलिस ने विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश उर्फ दीपू दुबे पर लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दीपू का घटना से कोई लेना देना न होने की बात रखी।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि पुलिस ने द्वेष भावना से उस पर लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शुक्रवार को सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बचाव पक्ष के तर्कों का विरोध करते हुए कहा कि दुस्साहसिक घटना में आरोपी दीप प्रकाश उर्फ दीपू के लाइसेंस शस्त्र का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने जमानत देने का विरोध किया।
विज्ञापन