फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर पहुंचीं ‘बाइकिंग क्वींस’, रिस्पेक्ट ऑफ वूमेन का संदेश दे रही ये लड़कियां

Wed, 02 Aug 2017 03:25 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
biking queens give message for respect of women in kanpur
कानपुर में आई बाइकल कवींस - फोटो : संजय लोचन पांडे, अमर उजाला, कानपुर
हॉर्न का शोर और एक जैसी 45 एवेंजर बाइकें जब शहर की सड़कों पर फर्राटा भरते दिखीं तो हर किसी की आंखे इन्हीं पर टिक गईं। बाइकर्स का यह काफिला शहर के कई मार्गों से होते हुए चावला मार्केट स्थित होटल दीप पर रुका। रात के करीब 11 बज रहे थे। यहां हेलमेट पहने बाइकर्स ने जब अपना चेहरा दिखाया तो सबके होश उड़ गए।


 
biking queens give message for respect of women in kanpur
कानपुर में बाइकर क्वींस - फोटो : संजय लोचन पांडे, अमर उजाला, कानपुर
ये सभी बाइकर्स महिलाएं थीं। रात होने के बावजूद आस-पास भारी भीड़ जुट गई। सब उत्सुक थे इनके बारे में जानने के लिए। मालूम पड़ा कि ये महिलाएं कोई और नहीं सूरत, गुजरात की ‘बाइकिंग क्वींस’ हैं। सभी सूरत से निकली हैं और लद्दाख तक जाएंगी। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सशक्त नारी और स्वच्छ भारत का अभियान शामिल है।

इसका नेतृत्व साइकोलॉजिस्ट डॉ. सारिका कर रही हैं। डॉ. सारिका ने बताया कि बाइकिंग क्वींस यही चाहती हैं कि देश में नारी खुद जागरूक हो। वह अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करें। बेटियों को पढ़ाया जाए और वह अपने देश और दुनिया में अपना नाम रोशन कर सकें। सारिका के मुताबिक अभी तक बाइकिंग क्वींस ने 4400 किलोमीटर की दूरी तय की है। सूरत से निकली यह रैली लेह लद्दाख तक जाएगी।

 

आज बनारस के लिए होंगी रवाना

biking queens give message for respect of women in kanpur
बाइकर कवींस रात को पहुंची थी कानपुर - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
बाइकिंग क्वींस की रैली आज सुबह बनारस के लिए रवाना होगी। डॉ. सारिका ने बताया कि उनसे शहर के कई बाइकर्स गैंग ने संपर्क किया है। वह उन्हें शहर के बाहर तक छोड़ने के लिए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को देती हैं तोहफा

biking queens give message for respect of women in kanpur
बाइकर क्वींस कानपुर में - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
सारिका बताती हैं कि वह रैली के रास्ते में पड़ने वाले सरकारी स्कूलों में भी रुकती हैं। वहां बच्चों से मुलाकात करती हैं और उन बच्चों को उनके जरूरत के हिसाब से स्कूल की किट गिफ्ट करती हैं, जिसमें बैग, कॉपी, किताब, बॉक्स आदि शामिल होता है।

 
विज्ञापन

टीम भी रहती है साथ

biking queens give message for respect of women in kanpur
बाइकर कवींस की टीम भी चलती है साथ - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
सारिका बताती हैं कि उनके साथ दो गाड़ियां भी चलती हैं जिसमें उनके जरूरतों का समान होता है। दूसरी गाड़ी उनके किचन की होती है जिसमें उनके लिए खाने बनते हैं। सुरक्षा के लिए सभी बाइकिंग क्वींस हेलमेट व अन्य किट पहनती हैं।

- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सशक्त नारी और स्वच्छ भारत का संदेश लेकर पहुंची बेटियां
- 4400 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं बेटियां
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed