फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider killed in tractor-trolley collision

Kanpur News: ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Fri, 21 Nov 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in tractor-trolley collision
हरदोई। बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना शुक्रवार शाम बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सुनारीपुरवा निवासी रजनीश (28) अहमदाबाद में फिल्टर बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। पिता राज बहादुर के मुताबिक, रजनीश बीती 15 नवंबर को घर आए थे। गांव निवासी मदनपाल (36) भी अहमदाबाद में रजनीश के साथ काम करते थे। वह दीपावली पर गांव आए थे और तब से यहीं थे। शुक्रवार शाम मदनपाल और रजनीश एटीएम से रुपये निकालने के लिए बाइक से बिलग्राम जा रहे थे। बाइक रजनीश चला रहे थे। कन्नौज मार्ग पर जरसेनामऊ और म्योरा के बीच ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मारदी। रजनीश औरमदन पाल सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रजनीश के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और दो बेटियां हैं। मदनपाल के परिवार में पत्नी मायावती, दो पुत्र और एक पुत्री है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्राॅली की तलाश की जा रही है। अभी इसे लेकर कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed