फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider killed in tractor collision, companion critical

Kanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Thu, 25 Sep 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 25 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in tractor collision, companion critical
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के नैला गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद के निभू निवासी अखिलेश (35) पुत्र मेवालाल बुधवार सुबह 10 बजे के करीब घर से साथी उपेंद्र (30) पुत्र रामऔतार के साथ बाइक से एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नानामऊ घाट जा रहा था। पौने ग्यारह बजे के करीब वह नैला गांव के सामने पहुंचा तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की जानकारी पर बिरहून चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद भेजा। यहां लाने पर डॉ. शैलेंद्र ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उपेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की जानकारी पर पिता मेवालाल, मां राजकुमारी, पत्नी मीना देवी और बच्चे अवनीश (13), दीक्षा (10) और देवा (8) बिलखते रहे। पिता ने बताया कि अखिलेश उसका इकलौता बेटा था। खेती किसानी करने के साथ ही वह परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed