फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike ran in the opposite direction, one dead, four injured

Kanpur News: उलटी दिशा में दौड़ाई बाइक, एक की मौत, चार घायल

Sat, 05 Jul 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike ran in the opposite direction, one dead, four injured
अयान - फोटो : परिजन
कानपुर। आईआईटी गेट के सामने गुरुवार देर रात शराब के नशे में तीन युवकों ने जीटी रोड पर उलटी दिशा में बाइक दौड़ा दी। अनियंत्रित बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मंधना के बगदौधी बांगर गुरहा नई बस्ती निवासी अयान खान(22) बाइक मैकेनिक था। उसकी आईआईटी गेट के पास दुकान है। उनके पिता मोहम्मद शफीक ने बताया कि देर रात अयान परगही निवासी इमरान के संग बाइक से घर लौट रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्नलगंज निवासी अंकित यादव, वाशू साहू और एक अन्य युवक सवार था। हादसे में अयान और इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हैलट में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान अयान की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल अंकित यादव, वाशु साहू समेत तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


बीयर पी रहे थे बाइक सवार
अयान के बड़े भाई इमरान के मुताबिक हादसे के वक्त बाइक सवार तीनों युवक बीयर पीते हुए जा रहे थे। बताया कि जिस बाइक से हादसा हुआ, उसका नौ बार चालान हो चुका है। बाइक ज्ञान सिंह के नाम पर पंजीकृत है। जितनी बार बाइक का चालान हुआ, चालक हेलमेट नहीं लगाए था और हर बार तीन सवारी रहा है। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी युवकों की बाइक जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed